शालिनी अपने खोये हुए प्यार की तलाश में मुंबई आती है लेकिन उसके हाथ निराशा लगती है. उसी दौरान उसकी मुलाकात एक पब में एक स्माल टाइम सिंगर,सूफी से होती है. शालिनी और सूफी में दोस्ती हो जाती है. वो शालिनी को यकीन दिलाता है कि वो उसके प्यार को खोजने में उसकी मदद करेगा. क्या सूफी शालिनी के प्यार को खोजने में कामयाब होगा?