समय किसी के लिए नहीं रुकता टाइम मशीन के लिए भी नहीं कौन थी वो रहस्यमयी लेकिन बेहद खतरनाक युवती जो निर्धारित डैडलाइन में दो लोगों को मार न पाने की स्थिति में महाविनाश की चेतावनी दे रही थी रहस्यमयी बरमूडा ट्राइएंगल के रास्ते न्यूयॉर्क तक एक प्राइवेट प्लेन को ले जाने का वो प्रोजेक्ट अचानक ही निमिष को स्वीकार करना पड़ा था लेकिन उस काम को हाथ में लेते समय निमिष ने सपने में भी नहीं सोचा था कि चार घंटों की वो उड़ान उसके जीवन को हमेशा के लिए बदल देने वाली थी निमिष और अवनी मौत के ऐसे जाल में फंस गए थे, जिससे बचकर निकलना असंभव था साइंस के ग्रैंडफादर पैराडॉक्स, बूटस्ट्रैप पैराडॉक्स, फर्मी पैराडॉक्स जैसे पैराडॉक्सेज का संभावित समाधान प्रस्तुत करता एक हैरतअंगेज कथानक जो आपको वर्षों तक याद रहेगा